फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिन में खिली धूप, रात होते-होते शुरू हो गई बूंदाबांदी

विज्ञापन
विज्ञापन
दिन का तापमान 23.9 डिग्री तक चढ़, रात का न्यूनतम तापमान 10.8 डिग्री
विज्ञापन

बागपत। मौसम के मिजाज ने सोमवार को कई बार करवटें बदली। सुबह आसमान साफ रहा और इसके बाद तेज धूप खिल गई, लेकिन रात होते-होते फिर से बूंदाबांदी शुरू होने से ठंड बढ़ी।
रविवार को बारिश के कारण मौसम ठंडा रहा । रात के समय न्यूनतम तापमान 10.8 डिग्री तक रहा, इससे सोमवार को बारिश होने की संभावना रही, लेकिन सोमवार सुबह आसमान साफ रहा और धूप खिली। दोपहर तीन बजे तक धूप खिली रही, लेकिन इसके बाद मौसम बदलना शुरू हो गया। सोमवार को दिन का तापमान 23.9 डिग्री तक पहुंच गया। रात होते-होते बूंदाबांदी से फिर ठंडक बढ़नी शुरू हो गई।
विज्ञापन

अगेती फसल को बरसात से होगा फायदा
रमाला। पिछले दो दिन में हुई बारिश से कुछ किसानों ने राहत की सांस ली तो कई किसानों के चेहरे पर चिंता की लकीरें खिंच गईं । गेहूं की अगैती फसल को बूंदाबांदी से फायदा हुआ है, वहीं पछेती बुआई करने वाले किसानों के सामने परेशानी खड़ी हो गई है।
विज्ञापन

सरसों की पछेती और मसूर की फसल के लिए बारिश से फायदा होगा। किसान ओमप्रकाश सिंह का कहना है कि गेहूं की अगैती बुआई की फसल के लिए बरसात फायदेमंद है। किसान राजेंद्र का कहना है कि सरसों की फसल पर फूल आ रहा है, बरसात से फसल खराब हो जाएगी और फसल में झुलसा रोग होने की संभावना बढ़ जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें