बागपत। भूरा फरारी प्रकरण में शुक्रवार को सुनील राठी की कड़ी सुरक्षा में कोर्ट में पेशी कराई गई। जहां सुबह से ही पुलिसबल तैनात रहा। सघन चेकिंग के बाद लोगों को कचहरी में जाने दिया। उधर एसपी नीरज कुमार जादौन ने भी कचहरी पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। इसके अलावा धर्मेंद्र किरठल की भी पेशी कराई गई।
उधर बालैनी में वर्ष 2001 में हुए गोलीकांड के मुकदमे में न्यायालय से वारंट जारी होने के बाद सपा महिला नेता रेखा यादव ने शुक्रवार को कोर्ट पहुंचकर सरेंडर कर दिया। जिसके बाद न्यायालय ने जमानत दे दी।