फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मशीन में छेड़छाड़ कर पेट्रोल पंप पर हो रही थी घटतौली, सील

विज्ञापन
बागपत : सिंघावली अहीर स्थित पेट्रोल पंप में सील लगाते अधिकारी। - फोटो : BAGHPAT
विज्ञापन
अमीनगर सराय (बागपत)। मेरठ-बागपत हाईवे पर पर सिंघावली पुलिया के पास स्थित नायरा पेट्रोल पंप पर घटतौली की सूचना पर मेरठ एसटीएफ और आपूर्ति विभाग की टीम ने छापा मारा। टीम को इस दौरान मशीन में अतिरिक्त पल्सर मशीन और तार लगे मिले। पंप पर घटतौली मिलने पर पेट्रोल पंप को सील कर दिया और मशीन कब्जे में ले ली।
विज्ञापन

जिला पूर्ति अधिकारी केबी सिंह ने बताया कि मेरठ एसटीएफ को सिंघावली अहीर पुलिया के समीप स्थित नायरा पेट्रोल पंप पर घटतौली की सूचना थी। जिस पर उन्होंने नायब तहसीलदार विवेक मिश्रा, मेरठ एसटीएफ टीम के साथ मिलकर पेट्रोल पंप पर छापा मारा। जहां टीम ने मशीनों से दूर पंप के कार्यालय के पास लगी हुई मशीन की जांच की। जिसमें एक अतिरिक्त तार व पल्सर मशीन लगी मिली, जो नहीं होनी चाहिए थी।
अतिरिक्त पल्सर मशीन लगाकर घटतौली किया जाना सामने आया। मशीन लगाकर वाहन चालकों को कम पेट्रोल-डीजल कम किया जा रहा था। जिसके बाद पेट्रोल पंप पर लगी सभी मशीनों व पंप को सील कर दिया गया। पंपों पर घटतौली बर्दाश्त नहीं की जाएगी, जिसकी सूचना पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

------
तार भी कई जगह कटे मिले
जिला पूर्ति अधिकारी केबी सिंह ने बताया कि नायरा पेट्रोल पंप पर लगी मशीन में अतिरिक्त पल्सर मशीन व तार मिलने पर जांच की गई तो मशीन में लगे तार भी कई जगह कटे मिले।
---
मेरठ के युवक से पूछताछ के बाद हुआ खुलासा
जिला पूर्ति अधिकारी केबी सिंह ने बताया कि एसटीएफ मेरठ की टीम ने पेट्रोल पंप पर घटतौली किए जाने के मामले में बड़ी कार्रवाई की है। जिसमें मेरठ जनपद में कई पेट्रोल पंपों पर घटतौली किए जाने के मामले सामने आने के बाद मशीनों से छेड़छाड़ व अतिरिक्त पल्सर मशीन लगाने वाले गिरोह के सदस्य को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। जिसके बाद नायरा पेट्रोल पंप पर कार्रवाई की गई।
---
41 पेट्रोल पंपों की कराई जाएगी जांच
जिला पूर्ति अधिकारी केबी सिंह ने बताया कि पेट्रोल पंप पर घटतौली मिलने के बाद अब जिले के 41 पेट्रोल पंपों की भी जांच कराई जाएगी। जिसके लिए अलग-अलग टीमें पेट्रोल पंप पर जाकर मशीनों की जांच करेंगी और घटतौली मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें