फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तन झुलसा रही धूप, पारा पहुंचा 43 डिग्री

विज्ञापन
विज्ञापन
- पिछले चार दिन में पांच डिग्री बढ़ गया तापमान
विज्ञापन

- गर्म हवाओं के चलते लोगों को घर से निकलना मुश्किल
- लो वोल्टेज की समस्या भी रही परेशान, लोग हो रहे बेहाल
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। सूर्य देव ने प्रचंड रूप दिखाना शुरू कर दिया है। पिछले चार दिन में अधिकतम तापमान में पांच डिग्री सेल्सियस की बढ़ोत्तरी हुई है। चिलचिलाती धूप और दिन भर चलती गर्म हवा के कारण लोगों का घर से निकलना मुश्किल हो रहा है। हालात ऐसे होने लगे है कि सुबह 11 बजे से शाम चार बजे तक मार्गों और बाजारों में लोगों की आवाजाही कम हो जाती है।
चिकित्सकों का कहना है कि गर्मी से बचाव के लिए पेय पदार्थो का अधिक से अधिक सेवन करना चाहिए। गर्मी से बचाव के लिए धूप में बाहर न निकलें की सलाह दी है। सीएचसी अधीक्षक डॉ विभाष राजपूत का कहना है कि गर्मी में लू लगने से तेज बुखार होने की संभावना बढ़ जाती है। उनका कहना है कि लू कान और पैर के तलवों से लगती है। गर्मी से घर से निकलते समय पानी की बोतल लेकर निकलें।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------------------------
क्या करें क्या ना करें
- धूप में छाता लेकर निकलें
- खाली पेट न रहें
- पेय पदार्थों का अधिक से अधिक सेवन करें
- जंक फूड का सेवन करने से बचें
- घर से निकलते समय कान और तलवे ढककर निकलें
- घर से निकलते समय पानी की बोतल साथ लेकर निकलें
- नियमित रुप से जूस का सेवन करते रहे
--------------------------
जिले में ऐसे बढ़ रहा तापमान
तिथि अधिकतम न्यूनतम
9 जून 43 32
8 जून 42 29
7 जून 40 26
6 जून 38 24
लो-वोल्टेज से हलाकान हुए उपभोक्ता
बड़ौत। भीषण गर्मी में एक सप्ताह से आ रही लो वोल्टेज से उपभोक्ता हलाकान है। आलम यह है कि लो-वोल्टेज से घरों में रखे विद्युत यंत्र में शोपीस बनकर रह गए है। जौनमाना गांव के उपभोक्ता आशुतोष तोमर उर्फ गोल्डी ने बताया कि एक सप्ताह से विद्युत आपूर्ति में कटौती के साथ साथ लो वोल्टेज की समस्या भी बढ़ गई है। इस कारण फ्रिज, कूलर आदि जहां मात्र खिलौने बन कर रह गए है। सिनौली गांव निवासी उपभोक्ता विपिन पूनिया का कहना है कि लो-वोल्टेज की समस्या के चलते सप्लाई आने के बाद भी गर्मी से किसी तरह की कोई राहत नहीं मिल पा रही है। बड़ौत नगर निवासी उपभोक्ता विनीत मलिक ने विद्युत निगम से बढ़े वोल्टेज की आपूर्ति देने की मांग की है ताकि तन झुलसाने वाली गर्मी से कुछ सुकून मिल सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें