फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आग उगल रहे सूर्य देव, पारा 45 डिग्री

विज्ञापन
विज्ञापन
गर्मी अधिक होने के कारण लोगों का घर से निकलना हुआ मुश्किल
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। तेज धूप से तपिश बढ़ रही है। गर्म हवा से लोगों का बुरा हाल हो गया है। गर्मी अधिक होने के कारण लोगों का घर से निकलना मुश्किल है। दोपहर में गली, मुख्य मार्ग और बाजारों में लोगों की आवाजाही कम हो रही है। शनिवार को जिले का अधिकतम तापमान 45 और न्यूनतम तापमान 31 डिग्री पहुंच गया।
विज्ञापन

लगातार बढ़ रही गर्मी से लोगों को परेशानी हो रही है। गर्मी के कारण लोग घरों में दुबकने के लिए मजबूर हो रहे है। गर्मी अधिक होने के कारण लोग सुबह और शाम को ही घरों से बाहर निकल रहे है। दोपहर में तेज धूप और गर्म हवा के कारण गली, मोहल्ले सूने हो रहे है। मुख्य मार्गों से लेकर बाजारों और हाईवे पर भी लोगों की आवाजाही कम हो रही है। गर्मी से बचाव के लिए चिकित्सक लोगों को धूप में न निकलने और पेय पदार्थों का अधिक सेवन करने की सलाह दे रहे है। सीएचसी अधीक्षक डॉ विभाष राजपूत का कहना है कि गर्मी बढ़ने पर सबसे अधिक बुखार और डायरिया होने की संभावना रहती है। बुखार या डायरिया होने पर तुरंत चिकित्सक की सलाह लेनी चाहिए। उन्होंने गर्मी से बचाव के लिए अधिक से अधिक पेय पदार्थों का सेवन करने की सलाह दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें