फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गर्मी कभी बरसात, बच्चों की सेहत खराब

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत। जनपद के मौसम में उतार चढ़ाव जारी है। कभी गर्मी तो कभी बरसात से बच्चों की सेहत बिगड़ रही है। तीखी धूप के कारण उमस भरी गर्मी हो रही है, जिससे लोग बेचैन हो रहे हैं।
विज्ञापन

इस मौसम की वजह से सर्दी बुखार के वायरस सक्रिय हो गए हैं, जो छोटे बच्चों को बीमार बना रहे हैं। सीएचसी के अलावा निजी अस्पतालों में बीमार बच्चों की भीड़ बढ़ गई है। सोमवार को सीएचसी पर 110 बच्चों में से 23 बच्चों को उल्टी, दस्त, बुखार व सर्दी जुकाम की शिकायत है। जबकि अन्य को सिर दर्द, पेट दर्द व वायरल बुखार की शिकायत मिली।
सीएचसी अधीक्षक डॉ. विजय कुमार की मानने तो ओपीडी में हर दिन 10 से 150 बच्चे वायरल से पीड़ित आ रहे हैं। बताया कि मौसम में उतार-चढ़ाव के साथ ही वायरल फीवर का प्रकोप बढ़ जाता है। इस समय मौसम मिनटों में बदल जाता है। लिहाजा शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता कम हो जाती है। ऐसे में वायरस जल्दी चपेट में ले लेता है। बीते एक सप्ताह से लगातार मौसम बदल रहा है। कभी बारिश तो कभी धूप तो फिर उमस लोगों को बेचैन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे बचें बीमारी से
धूप में न निकलें
उमस पड़ने पर ठंडी जगह पर रहें
बारिश में न भीगें
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें