लॉकडाउन में केंद्रों पर होगी गन्ने की तौल
खेकड़ा। बागपत गन्ना मिल के तौल केंद्रों और मिल गेट पर तौल तीन दिन के लॉक डाऊन के चलते प्रभावित नहीं होगी। मिल अधिकारी किसानों को कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव की जानकारी दे रहे हैं।
देश में कोरोना को लेकर किसान परेशान हैं। लेकिन किसानों को चिंता है कि समय से खेत खाली नहीं हुए तो अगली फसल नहीं उगा पाएंगे। मंगलवार को मुख्य गन्ना अधिकारी राजदीप सिंह ने बताया कि तीन दिन के लॉकडाउन में बागपत गन्ना शुगर मिल के तौल केंद्र और मिल गेट पर तौल का काम जारी रहेगा।