फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गन्ना मूल्य 700 रुपये से कम स्वीकार नहीं होगा : भगत सिंह

विज्ञापन
विज्ञापन
दाहा। कान्हड़ गांव में रविवार को भाकियू वर्मा और पश्चिम प्रदेश मुक्ति मोर्चा के कार्यकर्ताओं की बैठक हुई, जिसमें किसानों ने 700 रुपये से कम गन्ना मूल्य स्वीकार न करने का एलान किया। उन्होंने अपनी मांगों को लेकर जल्द ही आंदोलन शुरू करने की चेतावनी दी।
विज्ञापन

भाकियू वर्मा के राष्ट्रीय अध्यक्ष भगत सिंह वर्मा ने कहा, केंद्र और प्रदेश सरकार किसानों का उत्पीड़न कर रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि इसे सहन नहीं किया जाएगा। वर्मा ने भाजपा सरकार से किसानों की मांगें पूरी करने को कहा, अन्यथा आंदोलन शुरू होगा। उन्होंने चेतावनी दी कि मांगें पूरी न होने पर भाजपा प्रत्याशियों को वोट नहीं मिलेगा। किसान अधिकार आंदोलन के अध्यक्ष नरेंद्र सिंह राणा ने भी अपनी बात रखी। राणा ने मांग की कि योगी सरकार पंजाब, हरियाणा और दिल्ली की तरह लोगों को मुफ्त बिजली दे।
इस बैठक में कई किसान नेता मौजूद रहे। भारतीय किसान मजदूर संयुक्त यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजवीर सिंह उपस्थित थे। मनीष यादव, जोगेंद्र सिंह नैन और मोहम्मद मुखिया त्यागी भी शामिल हुए। परविंद्र मलिक, हिमांशु और कुलदीप यादव जैसे अन्य कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें