फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी और बीमारी में प्राथमिकता पर मिलेगा गन्ना भुगतान

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। मलकपुर चीनी मिल से शादी और बीमारी के लिए प्राथमिकता के आधार पर गन्ना भुगतान मिलेगा। इसके लिए डीएम राजकमल यादव ने दो कमेटी गठित की हैं। किसानों को बच्चों की शादी या गंभीर बीमारी का इलाज कराने के लिए अधिकतम एक लाख रुपये तक का गन्ना भुगतान दिया जाएगा। सीडीओ की अध्यक्षता में गठित कमेटी किसानों के आवेदनों की जांच करेंगी। परिवार के एक सदस्य को ही शादी या बीमारी के इलाज के लिए भुगतान होगा। इससे मलकपुर चीनी मिल से जुड़े हजारों किसानों को राहत मिलेगी। जिला गन्ना अधिकारी डा. अनिल कुमार भारती ने कहा कि करीब 25 किसानों ने आवेदन देकर गन्ना भुगतान कराने की मांग की है।
विज्ञापन

जिले की तीन चीनी मिलों पर 720 करोड़ का बकाया
बागपत। किसानों को गन्ना भुगतान नहीं करने पर डीएम ने मलकपुर, रमाला और बागपत चीनी मिल प्रबंधन को नोटिस जारी किए हैं। शीघ्र गन्ना भुगतान न होने पर कार्रवाई की चेतावनी दी है। तीनों चीनी मिलों पर किसानों का 720 करोड़ रुपये बकाया है।
मलकपुर चीनी मिल पर किसानों का 461 करोड़ रुपये, रमाला और बागपत सहकारी चीनी मिलों पर 259 करोड़ रुपये गन्ना भुगतान बकाया है। भुगतान नहीं मिलने से हजारों की संख्या में किसान परेशान हैं। जिला गन्ना अधिकारी डॉ. अनिल कुमार भारती ने बताया कि डीएम ने तीनों चीनी मिलों के प्रबंधन को नोटिस जारी कर गन्ना भुगतान करने का निर्देश दिये हैं। गन्ना भुगतान नहीं करने पर सख्त कार्रवाई करने की चेतावनी दी है। बागपत की तीन चीनी मिलों के अलावा हजारों किसानों का दूसरे जिले की 9 चीनी मिलों पर भी 318 करोड़ बकाया है। 12 मिलों पर किसानों का कुल 1038 करोड़ रुपये गन्ना भुगतान बकाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें