गन्ना लदा ट्रैक्टर पलटा, किसान गंभीर
रमाला। दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर गन्ने से लदी ट्रैक्टर ट्रॉली पलट गई। हादसे में ट्रैक्टर पर सवार किसान गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उधर, हादसे के बाद हाईवे पर जाम लग गया।
शनिवार सुबह पप्पन पुत्र बर्हम सिंह निवासी कासिमपुर खेड़ी अपनी ट्रैक्टर ट्रॉली में गन्ना लेकर सहकारी चीनी मिल रमाला तौल कराने जा रहे थे। तभी दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर विजयवाड़ा रजबहा के पास अचानक ट्रैक्टर का साइड ब्रेक लग गया, जिससे ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया। इस दौरान ट्रॉली के नीने पप्पन दब गया। राहगीरों ने उसे ट्रैक्टर के नीचे से निकाल कर इस हादसे की सूचना परिजनों को दी। परिजनों ने पप्पन को बड़ौत अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
--------
गन्ने से भरा ट्रक पलटा, चालक घायल
दोघट। बड़ौत-बुढ़ाना मार्ग पर भड़ल गांव में प्राथमिक स्कूल के पास गढ्ढे में फंसकर गन्ने से भरा ट्रक पलट गया। हादसे में चालक राजकुमार घायल हो गया। मार्ग पर ट्रक पलटने के कारण जाम लग गया। शनिवार को भैसाना मिल के गांगनौली के बी गन्ना क्रय केंद्र से ट्रक गन्ना लेकर भैंसाना मिल में जा रहा था। स्कूल के पास ट्रक पलटने की सूचना पर पहुंची पुलिस ने गन्ने हटवाकर जाम खुलवाया।
××××