फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गन्ने से लदा ट्रक पलटा, हाईवे आठ जाम

विज्ञापन
बड़ौत के बड़ौली गांव में हाईवे पर पलटा ट्रक व बनी जाम की स्थिति। - फोटो : BARAUT
विज्ञापन
गन्ने से लदा ट्रक पलटा, लगा जाम
विज्ञापन

बड़ौत। दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर बड़ौली गांव के पास गन्ने से लदा ट्रक पलट गया। इससे हाईवे मार्ग कई घंटे जाम रहा। ट्रक को खाली कराकर हाईवे से हटाया गया। इसके बाद आवागमन सुचारु हो सका।
विज्ञापन

यह ट्रक मलकपुर चीनी मिल में गन्ना लेकर जा रहा रहा था। सोमवार की तड़के पांच बजे दिल्ली-सहारनपुर हाईवे मार्ग पर बड़ौली गांव के पास अनियंत्रित होकर पलट गया।इससे दोनों ओर का आवागमन बाधित हो गया। सूचना पर यातायात पुलिस मौके पर पहुंची। साथ ही सूचना मिल के अधिकारियों को दी। इसके बार मिल अधिकारियों ने खाली ट्रक मंगाकर गन्ना उसमें लदवाया। इसके बाद हाईवे पर पड़े ट्रक को वहां से हटवाया। सोमवार की दोपहर एक बजे तक आवागमन बाधित रहा। इससे लोगों को काफी परेशानी उठानी पड़ी। दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लगी रही। आवागमन सुचारु होने से वाहन चालकों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें