दोघट। कान्हड़ गांव के बीच दोघट मार्ग के निकट सरकारी नलकूप पर जा रही हाईटेंशन विद्युत लाइन के तारों से उठी चिंगारी से दो किसानों की 12 बीघा गन्ने की फसल जल गई। सूचना पर पहुंचे किसानों ने किसी तरह आग पर काबू पाया। किसानों ने ऊर्जा निगम के खिलाफ हंगामा किया।
जोगिंद्र पुत्र रामकिशन निवासी दोघट के खेत के ऊपर से हाईटेंशन लाइन जा रही है। शुक्रवार को इन तारों से गिरी चिंगारी से उसकी गन्ने की फसल में आग लग गई। पड़ोसी किसान सत्यप्रकाश पुत्र सेवाराम निवासी कान्हड़ की गन्ने की फसल में भी आग लग गई। किसानों ने मिट्टी पानी डालकर आग बुझाई लेकिन तब तक जोगिंद्र की पांच बीघा और सत्यप्रकाश की सात बीघा गन्ना फसल जल चुकी थी। नाराज किसानों ने विद्युत निगम के खिलाफ हंगामा किया। उनका कहना था कि हाईटेंशन लाइन के तार ढीले होने के कारण फसलों में आग लगने के मामले हो रहे है। शिकायत के बावजूद भी समस्या का समाधान नहीं कराया जा रहा है। इस मौके पर रविंद्र शर्मा, जोगिंद्र, कुलदीप उर्फ भूरा, नंदू, सतीश पंवार, कंवरपाल, प्रदीप, सोनू, सुरेंद्र, नरेंद्र, जितेंद्र, सांभा, सत्यप्रकाश मौजूद रहे।