फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विद्युत तारों से उठी चिंगारी से गन्ने की फसल जली

विज्ञापन
विज्ञापन
मांगरौली का मामला, पीड़ित किसानों ने की मुआवजे की मांग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
दोघट। मांगरौली के जंगल में हाईटेंशन लाइन के तार आपस में टकराने से उठी चिंगारी से दो किसानों की छह बीघा फसल जल गई। पीड़ित किसानाें ने प्रशासन से मुआवजे की मांग की है।
विज्ञापन

मांगरौली के जंगल से होकर जा रही हाईटेंशन विद्युत लाइन के तारों के आपस में टकराने से मंगलवार को चिंगारी निकालने लगी। इस चिंगारी से खुर्शेद की चार बीघा और बेगमाबाद के रामसुधीर की दो बीघा गन्ने की फसल जल गई। सूचना पर पहुंचे किसानों ने किसी तरह आग पर काबू पाया। किसानों का कहना था कि शिकायत के बावजूद भी ढीले तार नहीं खिंचवाए जा रहे है। किसानों ने ऊर्जा निगम के खिलाफ हंगामा कर एक सप्ताह के अंदर ढीले तार नहीं खिंचवाए जाने पर बिजलीघर पर धरना-प्रदर्शन करने की चेतावनी दी। इस मौके पर इरफान, मुकेश, सोनू, इमरान, नूरू, सतपाल, मांगे, साहिल, राजू आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें