फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वेतन व पेंशन न मिलने पर कर्मचारी परिवार संकट में

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बागपत। उत्तर प्रदेश जल निगम के कर्मचारियों को पिछले पांच माह से वेतन नहीं मिला है। निगम के पेंशनरों को 2016 से बकाए का भुगतान नहीं मिला है। वेतन के भुगतान की मांग को लेकर उत्तर प्रदेश जल निगम संघर्ष समिति के आह्वान पर जल निगम के कर्मचारी धरना दे रहे हैं।
विज्ञापन

जल निगम के अधिशासी अभियंता रविंद्र सिंह ने बताया कि पिछले पांच माह से कर्मचारियों के वेतन और पेंशन का भुगतान न मिलने के कारण परिवार भुखमरी के कगार पर पहुंच गए हैं। शासन ने 2018 से मृतक आश्रितों की नियुक्ति पर रोक लगा रखी है। उत्तर प्रदेश जल निगम संघर्ष समिति के आह्वान पर जल निगम के कर्मचारी वेतन व पेंशनरों का भुगतान ट्रेजरी से कराने, मृतक आश्रितों की नियुक्ति कराने की मांग को लेकर धरना दे रहे हैं। धरना देने वालों में अविनाश गुप्ता, मूलचंद, आरपी सिंह, आशीष कुमार, माधव मुकुंद, विवेक शर्मा, भारत सिंह, अनुज कुमार, अमित कुमार, बृजपाल सिंह, आबिद हसन, सुरेंद्र कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें