बागपत। भाजपा के बागपत विधायक योगेश धामा ने बताया कि कुछ लोग किसानों को मिल बंद होने की सूचना दे रहे है। इससे किसानों को खेतों में गन्ना खड़ा रह जाने का डर सता रहा है। कहा कि किसानों के खेतों में खड़े गन्ने की पेराई किए बिना बागपत का कोई भी चीनी मिल बंद नहीं होगी। इस बारे में उनकी गन्ना मंत्री सुरेश राणा से भी बात हो चुकी है। मिलों द्वारा किसानों के बेसिक कोटे के साथ खेत में खड़े गन्ने का भी सर्वे कराया जा रहा है। किसानों को गन्ने को लेकर घबराने की जरूरत नहीं है। संकट की खड़ी में प्रदेश सरकार किसानों के साथ है।
गन्ने की बुग्गी पलटी, पुलिस ने क्रेन से उठवाई
रमाला। सहकारी चीनी मिल रमाला में गन्ना तौलने के दौरान टैक्ट्रर की टक्कर लगने से गन्ने से भरी बुग्गी पलट गई। किसान की कॉल पर सूचना पर पहुंची डायल 112 ने क्रेन मंगाकर गन्ने से भरी बुग्गी को सीधा कराया। कनियान का बुजुर्ग किसान ऋषिपाल सहकारी चीनी मिल रमाला में गन्ना तौलने गया था।