फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चीनी मिल ने नहीं किया भुगतान, परिवहन ठेकेदारों ने दी हड़ताल की चेतावनी

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। सहकारी चीनी मिल बागपत के तौल केंद्रों पर लगे ट्रकों के किराये का भुगतान नहीं होने से गन्ना परिवहन ठेकेदारों ने हड़ताल की चेतावनी दी है। ठेकेदार का मिल पर कई लाख रुपये बकाया है।
विज्ञापन

गन्ना परिवहन ठेकेदार जगत सिंह, संजे कुमार, विनोद कुमार, संदीप कुमार ने बताया कि चीनी मिल पर पिछले पेराई सत्र और वर्तमान पेराई सत्र के कई लाख रुपये परिवहन के बकाया हैं। डीजल के दाम बढ़ गए हैं। वह पेट्रोल पंप संचालकों का भुगतान भी नहीं कर पा रहे हैं। यदि उनका भुगतान नहीं किया तो वह गन्ना उठान में लगे ट्रकों को हटा लेंगे, इसकी पूरी चीनी मिल प्रशासन की होगी। परिवहन ठेकेदार विनोद कुमार ने बताया कि पिछले साल का भुगतान भी ठेकेदारों को नहीं किया गया है। इससे आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। चीनी मिल प्रबंधक आरके जैन ने बताया कि ठेकेदारों का आठ मार्च तक भुगतान कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें