बागपत/खेकड़ा। जिले में गर्मी बढ़ने के साथ त्वचा, शुगर और बुखार के मरीज बढ़ रहे हैं। रविवार को स्वास्थ्य विभाग की ओर से 23 पीएचसी पर मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेलों में लोगों की जांच की गई। मेले में 811 मरीजों ने अपनी जांच कर दवाई वितरित की गई। मेले में सबसे अधिक त्वचा के 142 मरीज, शुगर के 68 मरीज और गैस के 52 मरीज पहुंचे। मेलों में 94 लोगों की एंटीजन जांच कराई गई। चिकित्सकों ने शुगर और गैस के मरीजों से तले-भुने और चिकनाई युक्त भोजन से दूर रहने की सलाह दी।
सीएमओ डॉ. दिनेश कुमार ने बताया कि रविवार को तीन नगरीय और 20 ग्रामीण पीएचसी पर मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेलों का आयोजन किया गया। मेले में 33 चिकित्सक व 84 पैरा मेडिकल स्टाफ ने कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुए मरीजों की जांच कर दवाइयां वितरित कीं। मेले में 770 मरीजों ने अपना उपचार कराया। इनमें 298 पुरुष, 360 महिला और 112 बच्चे शामिल रहे।
मेले में सबसे अधिक 142 मरीज त्वचा के पहुंचे। इनके अलावा शुगर, गैस, लीवर के मरीज पहुुंचे। मेले में 94 लोगों की एंटीजन जांच कराई गई। सभी रिपोर्ट निगेटिव आई। इसके अलावा मेले में पहुंचे बुखार के 36 मरीजों की मलेरिया की जांच, सात लोगों को हेपेटाइटस बी और पांच लोगों को हेपेटाइटस सी की जांच नेगेटिव आई। आठ मरीज टीबी के संदिग्ध मिले।
उधर, खेकड़ा ब्लाक क्षेत्र की पीएचसी, बड़ागांव और रटौल में लगे जन आरोग्य मेलों में चिकित्सकों ने 118 मरीजों के स्वास्थ्य की जांच कर उपचार दिया। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने पोषण आहार स्टाल लगाए। चिकित्सकों की टीम ने खेकड़ा में 40, बड़ागांव में 33 और रटौल में 45 मरीजों की जांच की। मेले में डॉ. तुषार जैन, डॉ. आशीष धामा, डॉ. मीना, सतीश कुमार, आसेंद्र कुमार, अशोक कुमार, सुजीत, प्रदीप कुमार, मधु, मंजु, बबीता, भावना शोभा, प्रीति मौजूद रहे।
बढ़ने लगे कोरोना के मरीज, सावधानी बरतने की अपील
बागपत। जिले में फिर से कोरोना संक्रमण के मामले बढ़ने शुरू हो गए हैं। रविवार को दो संक्रमित मिलने पर अब 13 संक्रमित हो गए हैं। सीएमओ डॉ. दिनेश कुमार ने बताया कि जिले में रोजाना दो से चार लोगों में संक्रमण की पुष्टि हो रही है। उन्होंने संक्रमण से बचाव के लिए कोरोना गाइडलाइन का पालन करने का आह्वान किया है। संवाद
बागपत के फैजपुर निनाना गांव स्थित स्वास्थ्य केन्द्र पर आयोजित आरोग्य मेले का शुभारंम करते डॉ. नं?- फोटो : BAGHPAT