फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेहंदी प्रतियोगिता में यशस्वी अव्वल

विज्ञापन
सैंट आरवी कान्वेट स्कूल में करवाचौथ पर्व पर आयोजित मेहंदी प्रतियोगिता में भाग लेती छात्राए - फोटो : BARAUT
विज्ञापन
बड़ौत। सेंट आरवी कान्वेंट स्कूल में बृहस्पतिवार को करवाचौथ पर्व पर मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया। प्रतियोगिता में छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग करते हुए हाथों पर सुंदर मेहंदी डिजाइन तैयार किए। प्रतियोगिता में यशवी को प्रथम, नीलाक्षी को द्वितीय और हनी को तृतीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता का शुभारंभ स्कूल के डायरेक्टर अनुराग जैन, निर्देशिका चारू जैन ने किया। प्रतियोगिता में कक्षा-6 से कक्षा-12 तक की छात्राओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। छात्राओं ने हाथों पर मोर, गणेश, प्रकृति के सौंदर्य को दर्शाते चित्रों के अलावा बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, स्वच्छ भारत, नारी शक्ति को दर्शाते सुंदर चित्रों को अपने मेहंदी डिजाइन में शामिल किया।
मेहंदी डिजाइन को निर्णायक मंडल द्वारा अंक भी प्रदान किए गए। स्कूल निदेशिका चारु जैन, प्रधानाचार्य पंकज शर्मा, शिक्षा निदेशक निर्दोष शर्मा प्रतियोगिता के निर्णायक रहे। मेधावियों को ट्रॉफी और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें