फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: कॅरिअर काउंसिलिंग कार्यशाला में विद्यार्थियों को सफलता के टिप्स दिए

विज्ञापन
विज्ञापन
-जिवाना गुलियान के गुरुकुल इंटरनेशनल स्कूल में हुई कार्यशाला
विज्ञापन

फोटो-पांच
संवाद न्यूज एजेंसी
बिनौली। जिवाना गुलियान के गुरुकुल इंटरनेशनल स्कूल में बृहस्पतिवार को कॅरिअर काउंसिलिंग कार्यशाला आयोजित हुई। इसमें दिल्ली से आए प्रशिक्षकों ने 11वीं और 12वीं के विद्यार्थियों को सफलता के महत्वपूर्ण टिप्स दिए।
प्रशिक्षक शशांक सिंह राजपूत ने विद्यार्थियों को नीट और जेईई के अलावा अन्य कॅरिअर विकल्पों की जानकारी दी। उन्होंने सिविल सेवा, रक्षा सेवाएं, प्रबंधन, कानून, पत्रकारिता और डिजाइन जैसे क्षेत्रों में तैयारी के सुझाव दिए। प्रशिक्षक शिवानी वत्स ने लक्ष्य निर्धारण और समय प्रबंधन पर जोर दिया। उन्होंने विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी और आत्मविश्वास के साथ लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित करने के लिए प्रेरित किया। कार्यशाला के बाद एक सामान्य ज्ञान क्विज प्रतियोगिता भी हुई। इसमें शिवि राणा ने पहला स्थान प्राप्त किया। आर्यन शर्मा और अनुज तोमर दूसरे स्थान पर रहे। जानवी तोमर और अंशु जांगिड़ ने तीसरा स्थान हासिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान स्कूल प्रबंधक डॉ. अनिल आर्य, निदेशक डॉ. सुनील आर्य, प्रधानाचार्य पवन त्यागी, उपप्रधानाचार्य डॉ. सुशील वत्स, तुषार गोयल, प्रवीण कुमार, ऋषिपाल सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें