शुक्रवार की रात दिगंबर जैन मंदिर कमेटी चुनाव को लेकर हुई थी मारपीट
फोटो सखं्या 9.....
संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत। नेहरू रोड पर स्थित पार्श्वनाथ जैन मंदिर के बाहर शुक्रवार की रात दिगंबर जैन मंदिर कमेटी के चुनाव को लेकर दो पक्षों के बीच हुई मारपीट के मामले में उपनिरीक्षक ने पांच लोगों के खिलाफ कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है।
दिगंबर जैन मंदिर कमेटी के चुनाव के लिए शुक्रवार रात साढ़े सात बजे जैन समाज के लोग नेहरू रोड स्थित पार्श्वनाथ जैन मंदिर पर एकत्रित हुए। इसी दौरान किसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हो गई। विवाद बढ़ने पर मारपीट हुई थी। इस मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इस मामले में कोतवाली के उप निरीक्षक बृजेश देवल ने संदीप पुत्र मदनलाल, अमर पुत्र कालूराम, अमित पुत्र सतेंद्र जैन व दीपक पुत्र सतेन्द्र जैन और एक अज्ञात के खिलाफ विभिन्न धाराआें में मुकदमा दर्ज कराया है। इसमें बताया गया कि मारपीट चुनाव को लेकर हुए विवाद में हुई थी। कोतवाल अजय शर्मा ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है।