फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शास्त्र पढ़ने से ज्ञान की होती है वृद्धि : विमर्श

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो संख्या 2
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत। नगर के अजितनाथ सभागार में रविवार को धर्मसभा में जैन संत विमर्श सागर महाराज ने कहा कि शास्त्र पढ़ने से ज्ञान की वृद्धि होती है और संत समागम से अज्ञानता का नाश होता है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि अज्ञानता का नाश होने के बाद व्यक्ति आचरण को अंगीकार कर लेता है। इसलिए जैन दर्शन में आचार्य उसी को माना गया है, जो ज्ञान व आचरण दोनों से युक्त है। जो मात्र ज्ञान को ही मिथ्यात्व व संसार को हटाने वाला मानता है, उसकी बुद्धि उल्लू के समान होती है। जिस प्रकार उल्लू सूर्य के प्रकाश को अंधकार का कारण मानता है। महावीर का मार्ग संकल्प का मार्ग है और साधु का संगठन नहीं होता। इस मौके पर महेंद्र जैन, मुकेश जैन, प्रदीप जैन, वरदान जैन, संजीव जैन, वकील चंद जैन, मदन जैन आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें