फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोशल मीडिया से विद्यार्थियों को कराएंगे तनावमुक्त

विज्ञापन
विज्ञापन
सोशल मीडिया से विद्यार्थियों को कराएंगे तनावमुक्त
विज्ञापन

बागपत। बोर्ड परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों को शासन और प्रशासन ने तनाव मुक्त करने के लिए काम शुरू कर दिया है। राष्ट्रीय एवं राज्य बाल संरक्षण आयोग की ओर से कार्यक्रम जारी होगा। इसके लिए सोशल मीडिया का भी सहयोग लिया जाएगा।
विज्ञापन

18 फरवरी को जिले के 18 केंद्रों पर बोर्ड परीक्षा की शुरूआत होगी। जिसमें 31 हजार से अधिक विद्यार्थी प्रतिभाग करेंगे। छात्रों को परीक्षा के तनाव, अवसाद और मन में आने वाले नकारात्मक विचारों को खत्म करने के लिए राज्य बाल संरक्षण आयोग के आदेश पर प्रशासन ने भी तैयारियां शुरू कर दी है। आयोग के अध्यक्ष डॉ. विशेष गुप्ता ने सभी सदस्यों को आदेशित किया है कि परीक्षा के दौरान छात्रों को तनाव से मुक्त कराया जाएगा। इसके लिए दो चरणों में कार्यक्रम कराए जाएंगे। पहले चरण में विभागाध्यक्ष, डॉयट के प्रधानाचार्य, हाईस्कूल, इंटर के प्रधानाचार्य, स्टेट काउंसिल ऑफ एजूकेशन रिसर्च एंड ट्रेनिंग के साथ समन्वयक स्थापित कार्यक्रम आयोजित कराएंगे। दूसरे चरण में 13 जनवरी से 31 मार्च तक सोशल मीडिया के माध्यम से संवाद कार्यक्रम आयोजित कराए जाएंगे। जिसमें विशेषज्ञों द्वारा छात्रों को परीक्षा के दौरान तनावमुक्त रहने के टिप्स देंगे। आयोग के सदस्य डीएम के साथ समन्वय स्थापित कर 17 जनवरी तक आख्या देंगे। डीएम शकुंतला गौतम ने डीआईओएस को कार्रवाई के लिए निर्देशित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें