संवाद न्यूज एजेंसी
छपरौली। कस्बे के चौधरी चरण सिंह राजकीय महाविद्यालय में रविवार को पांच दिवसीय स्काउट एंड गाइड शिविर का समापन हुआ। इस शिविर में विद्यार्थियों को स्काउटिंग एवं गाइडिंग के इतिहास और विभिन्न कौशलों का प्रशिक्षण दिया गया।
प्रशिक्षक वंशम पंवार ने छात्र-छात्राओं को स्काउटिंग एवं गाइडिंग के इतिहास, नियमों और प्रतिज्ञा की जानकारी दी। उन्हें विभिन्न प्रकार की गांठ लगाना, चादर व डंडे से स्ट्रेचर बनाना और कैंप लगाने का प्रशिक्षण भी मिला। प्राचार्य डॉ. भीष्म सिंह ने शिविर में निर्मित टेंटों का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि ऐसे प्रशिक्षण शिविर विद्यार्थियों के व्यक्तित्व विकास, आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इस अवसर पर प्रो. अनिला पंवार, प्रो. ऋतु जैन, लिपिक अंकुर तोमर भी उपस्थित रहे।