फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: विद्यार्थियों को पर्यावरण और नदियों के संरक्षण के बारे में बताया

विज्ञापन
विज्ञापन
-नगर के दयानंद बाल विद्या मंदिर में चल रही पर्यावरण संरक्षण प्रशिक्षण कार्यशाला
विज्ञापन

फोटो संख्या 4
संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत। नगर के दयानंद बाल विद्या मंदिर में सोमवार को पर्यावरण संरक्षण प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित की गई। इस कार्यशाला में विद्यार्थियों को पर्यावरण और नदियों के संरक्षण के महत्व के बारे में बताया गया। एस्रो के निदेशक संजय राणा ने छात्रों को जलवायु परिवर्तन और जल प्रबंधन पर जानकारी दी।
विज्ञापन


संजय राणा ने बताया कि विद्यार्थियों को निशुल्क रूप से रोजाना दो घंटे की कक्षाएं दी जाती हैं। इन कक्षाओं में जलवायु परिवर्तन, नदियों का संरक्षण, जल प्रबंधन और ऊर्जा संरक्षण जैसे विषयों पर विस्तार से चर्चा होती है। पौधरोपण के महत्व पर भी विशेष ध्यान दिया जाता है। उन्होंने कहा कि जल स्रोतों के सूखने और भूजल स्तर में गिरावट एक बड़ी चुनौती है। इससे पेयजल की उपलब्धता लगातार मुश्किल होती जा रही है। राणा ने जोर दिया कि लोगों को इस समस्या पर गंभीर होना चाहिए। इसके उपाय अभी से तलाशने होंगे। यदि समय रहते प्रभावी कदम नहीं उठाए गए तो आने वाली पीढ़ियों को गंभीर पर्यावरणीय और सामाजिक समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। इस मौके पर खुशी, सुमेधा, भार्गवी, रोहित, सिद्धार्थ, सूरज और उमंग सहित कई छात्र उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें