परीक्षा तक मोबाइल व टीवी से दूर रहे छात्र
बड़ौत (बागपत)। यूपी बोर्ड परीक्षा की घड़ी जैसे-जैसे नजदीक आ रही है, वैसे-वैसे परीक्षा को लेकर छात्रों की चिंता बढ़ती जा रही है। उधर गत वर्ष यूपी बोर्ड इंटरमीडिएट के रिजल्ट मेें यूपी टॉपर श्रीराम शिक्षा मंदिर इंटर कॉलेज के डायरेक्टर ने छात्रों को घबराने के बजाएं कड़ी मेहनत के साथ परीक्षा की तैयारी करने का आह्वान किया और परीक्षा तक मोबाइल व टीवी से दूरी बनाने की सलाह दी।
कॉलेज के डायरेक्टर उपेंद्र चौधरी ने कहा कि यह स्वाभाविक है कि परीक्षा नजदीक आते ही अभ्यर्थी चिंतित हो उठते है और परीक्षा को पास करने के लिए तरह-तरह के हथकंडे अपनाने लगते है। अभिभावकों का भी दबाव रहता है। कहा कि किसी भी व्यक्ति द्वारा बताएं गए तरीकों को छात्र अपना लेता है। ऐसे मेें वह न तो पूर्व में पढ़ाई गई चीजों को दोहरा पाता है और न ही बताएं गए ढंग से तैयारी कर पाता है। उन्होंने कहा कि परीक्षा को अच्छे ढंग से पास करने के लिए सबसे पहले टाइम टेबिल बनाएं और कोशिश करें रोजाना टाइम टेबिल के अनुसार परीक्षा की तैयारी करें। साथ ही परीक्षा तक मोबाइल व टीवी से दूरी बनाएं। यदि आप पढ़ते-पढ़ते बोर हो गए तो थोड़ी देर के लिए मनोरंजन के रूप में टीवी देख सकते है। उन्होंने छात्रों से किसी भी प्रकार का तनाव न लेने की अपील की और अभिभावकों से अपील की कि वे छात्रों पर अनावश्यक दबाव न बनाएं।