सीएचसी पर जन्मीं बच्चियों का जन्मदिन मनाया
बागपत। शुक्रवार को राष्ट्रीय बालिका दिवस पर सीएचसी बागपत में जन्मी बच्चियों का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। चिकित्सा अधीक्षक डॉ. विभाष राजपूत ने बताया कि सीएचसी में शुक्रवार को काठा गांव की परवीन और बृहस्पतिवार को हमीदाबाद गांव की वर्षा की जन्मी पुत्री का जन्मदिन केक काटकर मनाया गया। राजपूत ने कहा की बच्चियां घर की रौनक होती हैं, इनको हमें समय से टीकाकरण कराना चाहिए। डॉ. आदित्य अग्रवाल, डॉ. मोनिका सिंह, डॉ. संजय ढाका, डॉ. श्रवण गोस्वामी, डॉ. नितेश कुमार, मनोज कुमार, आस मोहम्मद और ऊषा गौतम आदि मौजूद रहे।