फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बोर्ड परीक्षा में छात्रों ने लहराया परचम, सम्मानित किए

विज्ञापन
बाजी मार गई बेटियां: बागपत के सेंट एजेंल्स पब्लिक स्कूल में रिजल्ट आने के बाद खुशी का इजहार करती छ? - फोटो : BAGHPAT
विज्ञापन
बागपत। सेंट एंजेल्स पब्लिक स्कूल के 24 मेधावी छात्र-छात्राओं ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए है। विज्ञान वर्ग में इशिका गुप्ता ने 99.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जिले में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। वंशिका गर्ग 98.8 प्रतिशत अंक के साथ विद्यालय में दूसरे स्थान और रिचा ने 98 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में तीसरा स्थान प्राप्त किया है। कॉमर्स वर्ग में अंशिका 95.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। नैना जैन 94.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर दूसरा और निशिता चौहान 94 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में तीसरा स्थान प्राप्त किया है। स्कूल के प्रबंधक ने बताया कि विद्यालय के 24 मेधावियों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए है।
विज्ञापन

शत प्रतिशत रहा परीक्षाफल
बागपत। डीएवी पब्लिक स्कूल की प्रधानाचार्य प्रवेश ने बताया कि विद्यालय का इंटरमीडिएट का परीक्षाफल शत-प्रतिशत रहा। वाणिज्य वर्ग में आशीष जैन ने 95.6 अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया। ईशा चौधरी 93.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर दूसरे और राशि जैन 87.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तीसरे स्थान पर रही। शिक्षक व शिक्षिकाओं ने छात्रों को बधाई दी है।
परीक्षा में छात्रों का प्रदर्शन रहा शानदार
बागपत। लक्ष्य पब्लिक स्कूल के प्रबंधक बीके शर्मा ने बताया कि सीबीएसई बोर्ड की इंटरमीडिएट का परीक्षाफल शानदार रहा। विज्ञान वर्ग में मनीषा ने 96.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम, विशाखा ने 95.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर दूसरा स्थान प्राप्त किया। कामर्स वर्ग में अरिहंत ने 95.4 प्रतिशत अंक और कला वर्ग में नितिन बंसल ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

एनएस काठा के बच्चों ने किया नाम रोशन
बागपत। नारायण सावित्री पब्लिक स्कूल के प्रबंधक आनंद चौधरी ने बताया कि सीबीएसई बोर्ड इंटरमीडिएट के परीक्षाफल में स्कूल के 30 छात्रों ने 90 फीसदी से अधिक अंक प्राप्त किए। राधिका धामा ने 97 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया। 96.5 प्रतिशत अंक के साथ उज्जवल दूसरे और 96 प्रतिशत अंकों के साथ अदिति तीसरे स्थान पर रही।
मेधावियों को किया सम्मानित
बागपत। गेटवे पब्लिक स्कूल के प्रधानाचार्य अमित चौहान ने बताया कि 12वीं के परीक्षाफल में स्कूल के छात्र-छात्राओं ने परचम लहराया। विद्यालय का परीक्षाफल शत-प्रतिशत रहा। विज्ञान वर्ग में तनीषा चौहान ने 98.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय टॉप किया। पलक 97.2 प्रतिशत अंकों के साथ दूसरा व प्रार्थना ने 96.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तीसरा स्थान प्राप्त किया। विद्यालय की ओर से सभी मेधावियों को ट्राफी प्रदान कर सम्मानित किया गया।
12वीं की परीक्षाफल में छात्रों ने लहराया परचम
बागपत। सर्वोदय पब्लिक स्कूल के प्रधानाचार्य अमित तेवतिया ने बताया कि स्कूल का परीक्षाफल शानदार रहा। साइंस वर्ग में शगुन गुप्ता और खुशी धामा ने 96 प्रतिशत अंक प्राप्त कर स्कूल टॉप किया। कॉमर्स वर्ग में ऋषभ ने 95.4 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। स्कूल के निदेशक महक सिंह हुड्डा व प्रबंधक समिति के सदस्य प्रमोद पंवार ने मेधावियों को मिठाई खिलाकर बधाई दी। इस मौके पर अवध कुमार, सोनू शर्मा, अवधेश शर्मा, रोहित पूनिया, संजीव अजमेरिया, गुलशन चौहान मौजूद रहे।
कला वर्ग में आईपीएस की फिजा खान बनी टॉपर
बागपत। इंद्रप्रस्थ पब्लिक स्कूल के छात्र-छात्राओं ने इस वर्ष भी कीर्तिमान स्थापित किया। स्कूल की छात्रा फिजा खान ने कला वर्ग में 98.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। स्कूल के 35 छात्र छात्राओं ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक अर्जित किए है। विज्ञान वर्ग में वंशिका अग्रवाल ने 98.2, ईशा पाराशर ने 97.4, ईशा यादव ने 97.2, दिव्यांशी चौहान ने 97.2, वंश शर्मा ने 96.4, वंशिका चौधरी ने 96.4 व तनु कौशिक ने 96.4 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। वाणिज्य वर्ग में मनि जैन ने 96.8, अर्पित जैन ने 95.6 व अक्षत गोयल ने 95.6 प्रतािशत अंक प्राप्त किए। कला वर्ग में रितिका मित्तल 97.4 प्रतिशत अंकों के साथ दूसरे व राधा शर्मा 95.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तीसरे स्थान पर ररी। विद्यालय प्रबंध समिति ने मेधावियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
नवोदय व केंद्रीय विद्यालय का शत-प्रतिशत रहा रिजल्ट
चांदीनगर। जवाहर नवोदय विद्यालय सरफाबाद व केन्द्रीय विद्यालय एयरफोर्स स्टेशन का कक्षा 12 का सीबीएसई रिजल्ट शत-प्रतिशत रहा। नवोदय विद्यालय के 11 छात्र- छात्राओं ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए। शिक्षक आर के सिंह ने बताया कि वंशिका तोमर ने 95.4, नीतिश ने 95.4, रितिक भारद्वाज ने 95 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। एयरफोर्स स्टेशन के केन्द्रीय विद्यालय की प्रधानाचार्या गायत्री ने बताया कि विद्यालय का परीक्षाफल शत-प्रतिशत रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें