फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: विद्यार्थियों ने रैली निकालकर यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया

विज्ञापन
विज्ञापन
-खट्टा प्रहलादपुर के सेठ तारीफ सिंह जैन महाविद्यालय के विद्यार्थियों ने निकाली रैली
विज्ञापन

फोटो-तीन
संवाद न्यूज एजेंसी
रटौल। खट्टा प्रहलादपुर के सेठ तारीफ सिंह जैन महाविद्यालय के विद्यार्थियों ने यातायात नियमों के तहत रैली निकाली। उन्होंने वाहन चालकों को हेल्मेट पहनने व सीट बेल्ट लगाने की शपथ दिलाई।
विज्ञापन


कार्यक्रम का शुभारंभ कार्यक्रम अधिकारी डॉ. सतेंद्र कुमार ने मां सरस्वती के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलित कर किया। उन्होंने कहा कि यातायात नियमों का पालन करने से हम खुद को सुरक्षित रख सकते हैं। इसके बाद रैली निकाली गई। विद्यार्थियों ने वाहन चालकों को जागरूक किया। डॉ. सतेंद्र कुमार ने बताया कि जीवन अनमोल है। इसकी हर तरीके से सुरक्षा करनी चाहिए। हेल्मेट लगाओ और जीवन बचाओ व सीट बेल्ट लगाओ जीवन सुरक्षित रखे के नारे लगाए। वाहन चालकों को गलत दिशा में चलने, अधिक स्पीड में वाहन न चलाने, ओवरटेक न करने, शराब पीकर वाहन न चलाने के लिए जागरूक किया। इस मौके पर डॉ. कमलकांत कौशिक, अतुल देव शर्मा, कुलदीप सिंह, संतोष, देवेंद्र कुमार, जितेंद्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें