फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: रटौल में बुखार से आठवीं की छात्रा की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
रटौल (बागपत)। कस्बे की हवेली नगर में कक्षा आठवीं की छात्रा फिजा (13) की बुखार के कारण मौत हो गई। छात्रा की कई दिन से प्लेटलेट्स कम हो रही थीं।
विज्ञापन

कस्बा निवासी अब्दुल ने बताया कि बेटी फिजा को कई दिन से बुखार आ रहा था। वह सेंट मेरी इंटर कॉलेज में कक्षा आठ में पढ़ती थी। छात्रा का एक सप्ताह पहले कस्बे के निजी चिकित्सक के यहां उपचार कराया, लेकिन जब ज्यादा हालत खराब हुई तो दिल्ली के गुरु तेग बहादुर अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां खून की जांच कराई तो प्लेटलेट्स काफी कम मिलीं। चिकित्सकों ने दवाई देने के बाद घर भेज दिया था। शुक्रवार रात फिर से छात्रा की प्लेटलेट्स कम होने के कारण हालत बिगड़ गई तो निजी चिकित्सक के यहां भर्ती कराया गया। शनिवार सुबह छात्रा की बुखार के कारण मौत हो गई। वहीं खेकड़ा सीएचसी प्रभारी डाक्टर ताहिर हसन ने बताया कि छात्रा की मौत की सूचना नहीं है। टीम को भेजकर जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें