संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। अमर उजाला मां तुझे प्रणाम कार्यक्रम के अंतर्गत मंगलवार को कक्षा पांच से आठ तक के विद्यार्थियों के लिए कला प्रतियोगिता का आयोजन कराया गया। प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने प्रतिभा दिखाई।
रमाला के जय पार्वती ग्लोबल स्कूल में प्रतियोगिता का शुभारंभ कॉलेज की प्रधानाचार्य दीपा चौधरी ने किया। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताओं से विद्यार्थियों को क्रांतिकारियों व शहीदों के बारे में जानकारी मिलती है। प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने देशभक्ति, भारतीय संस्कृति व सरदार भगत सिंह, सुखदेव, राजगुरु, राष्ट्रपिता महात्मा गांधी, सुभाष चंद्र बोस की पेंटिंग बनाकर अपनी प्रतिभा दिखाई। जल्द ही परिणाम की घोषणा की जाएगी और पहला, दूसरा व तीसरा स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया जाएगा। इस दौरान उप प्रधानाचार्य जावेद खान, गोपाल, शालू, सानिया, रीना मौजूद रहे।