स्त्रियों के प्रति रुढ़िवादी व मोबाइल के दुरुपयोग पर प्रकाश डाला
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। सर्वोदय पब्लिक स्कूल में बुधवार को हिंदी एकांकी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें छात्र-छात्राओं ने दो सामाजिक विषय स्त्रियों के प्रति रुढ़िवादी और मोबाइल के इस्तेमाल की हानियाें का मंचन किया।
प्रधानाचार्य अमित तेवतिया ने बताया कि स्त्रियों के प्रति रूढ़िवादी सोच एंकांकी में छात्राओं ने बेटियों को शिक्षित करने पर जोर दिया। उन्होंने मंचन से दर्शाया कि शिक्षा सभी के लिए महत्वपूर्ण है चाहे वह लड़क़ा हो या लड़क़ी हो। दूसरे एंकाकी में छात्रों ने मोबाइल के दुरुपयोग से होने वाली हानि और मोबाइल के सही उपयोग पर प्रकाश डाला। प्रतियोगिता में रीड़ की हड्डी एकांकी को प्रथम चुना गया। प्रतियोगिता के उपरांत विजेताओं को पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया। उन्होंने कहा कि सामाजिक विषयों पर आधारित क्रियाकलापों में भाग लेने से बच्चों का सतत विकास होता है। इस मौके पर स्कूल के प्रबंधक जयचंद, प्रबंधन समिति के प्रमोद कुमार, अवध कुमार के अतिरिक्त निशा चौहान, रीना कुमारी, विष्णु भारद्वाज, सोनू शर्मा, उदयवीर सिंह, रवींद्र कुमार, रोहित पूनिया मौजूद रहे।