फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: विज्ञान प्रदर्शनी में छात्र-छात्राओं ने प्रस्तुत किए मॉडल

विज्ञापन
बागपत के सर्वोदय पब्लिक स्कूल में विज्ञान प्रदर्शनी का निरीक्षण करते जिला विद्यालय निरीक्षक रव? - फोटो : BAGHPAT
विज्ञापन
बागपत। सर्वोदय पब्लिक स्कूल में बुधवार को विज्ञान प्रदर्शनी लगाई गई। इसमें छात्र-छात्राओं ने विज्ञान के एक से बढ़कर एक मॉडल प्रस्तुत कर अपनी प्रतिभा दिखाई।
विज्ञापन

शुभारंभ मुख्य अतिथि जिला विद्यालय निरीक्षक रविंद्र कुमार ने किया। प्रतियोगिता में नौवीं से 12वीं तक के छात्रों ने विज्ञान के सिद्धांतों से जुड़े मॉडल तैयार किए। प्रदर्शनी में छात्र-छात्राओं ने जल संरक्षण, ऋतुओं, अंतरिक्ष, सौर मंडल, स्वास्थ्य, ऊर्जा संरक्षण, पर्यावरण, डीएनए, पाचन तंत्र, रदरफार्ड के मॉडल पेश किए। मुख्य अतिथि छात्र-छात्राओं के मॉडल की सराहना की। उन्होंने छात्रों को लक्ष्य निर्धारित कर मेहनत से आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। मौके पर स्कूल का संपूर्ण स्टॉफ मौजूद रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें