-भड़ल गांव में देव पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल का वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया
विज्ञापन
फोटो-13
संवाद न्यूज एजेंसी
दाहा। भड़ल गांव के देव पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल का रविवार को वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया गया। विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
कार्यक्रम का शुभारंभ स्कूल प्रबंधक राजीव राणा ने मां सरस्वती के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलित करके किया। विद्यार्थियों ने पंजाबी, राजस्थानी, हरियाणवी गीतों पर नृत्य किया तो शिव तांडव का कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम के माध्यम से पानी बचाओ व पौधे लगाने के प्रति जागरूक किया गया। मेधावियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान रालोद नेता डॉ. कुलदीप उज्ज्वल, शूटिंग कोच डॉ. राजपाल सिंह, अर्जुन अवार्डी पहलवान सुनील राणा, अंतरराष्ट्रीय तीरंदाज कोच कुलदीप वेदवान, मधु वेदवान, थांबा चौधरी यशपाल सिंह, दिव्या उज्ज्वल आदि मौजूद रहे।