फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्र-छात्राओं ने निकाली जनजागरुकता रैली

विज्ञापन
विज्ञापन
छात्र-छात्राओं ने निकाली जन जागरूकता रैली
विज्ञापन

बागपत/अग्रवाल मंडी टटीरी। शैक्षिक संस्थाओं की ओर से राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर छात्र-छात्राओं ने रैली निकालकर लोगों को मतदान के प्रति जागरूक किया।
विज्ञापन

एसपीसी पीजी कॉलेज में सेवा योजना की इकाईयों ने रैली निकाली। इससे पूर्व मतदान पर चर्चा की गई। सभा में शुएब, अनिकेत, आसिफ, कमल, आशुतोष, प्राची, शिवानी, आकांक्षा, चंचल, प्रीति, आयुषी ने मतदाताओं को जागरूक करने के लिए अपने-अपने विचार रखे। छात्र-छात्राओं ने वोट नहीं बनवाने वाले ऐसे लोगों की पहचान करने और उनकी वोट बनवाने की शपथ ली। संस्था के प्राचार्य डॉ अनिल कुमार ने कहा कि वोट से ही राष्ट्र को सशक्त बनाया जा सकता है। इस मौके पर कार्यक्रम अधिकारी डॉ प्रदीप ढाका, डॉ उमलेश रानी, डॉ गीता, सुशील कुमार, डॉ राजीव कुमार, डॉ उधम सिंह मौजूद रहे। उधर, डीएवी इंटर कॉलेज अग्रवाल मंडी टटीरी में सोमवार को राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर निबंध व पोस्टर पेंटिग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें कालेज के प्रबंधक प्रवीण कुमार मुख्य अतिथि रहे। प्रधानाचार्य ओमबीर सिंह तोमर ने छात्र-छात्राओं को मतदान की शपथ दिलाई। इस मौके पर मूलचंद, त्रिलोक सिंह, राकेश शर्मा, अजयवीर, अशोक कुमार, राजेश, सरोज, राजमंगल, कुमारी अनुराधा, कुशलचंद व हरिओम शर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें