फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: 9वीं व 11वीं के विद्यार्थी नामावली में खुद कर सकेंगे नाम और अन्य विवरण जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
-परिषद की ओर से ऑनलाइन किया जाएगा विद्यार्थियों का ब्योरा, नामावली में त्रुटि होने के कारण लिया गया निर्णय
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। परिषद की ओर से 9वीं व 11वीं के विद्यार्थियों के नामांकन का विवरण अब वेबसाइट पर अपलोड कराया जाएगा। विद्यार्थी वेबसाइट पर नामावली की जांच कर नाम, अभिभावक का नाम, अभिलेखों की त्रुटियों को प्रधानाचार्य के स्तर से ठीक करा सकेंगे।
विद्यालय स्तर से 9वीं व 11वीं के पंजीकरण कराने के बाद विद्यार्थियों के नाम, अभिभावक का नाम, अभिलेख या फिर चालान की कॉपी, प्रमाणपत्र अपलोड करने में त्रुटि रह जाती है। अभी तक परिषद की ओर से प्रधानाचार्य को लिस्ट भेजकर त्रुटि ठीक कराई जाती है। मगर अब विद्यार्थी खुद नामावली की जांच कर त्रुटियों का निस्तारण करा सकेंगे। इसके लिए परिषद की ओर से विद्यार्थियों के पंजीकरण की नामावली वेबसाइट पर अपलोड कराई जाएगी। नामावली वेबसाइट पर अपलोड होने पर विद्यार्थी अपना नाम, अभिभावक का नाम, अभिलेखों की जांच कर सकेंगे। नामावली में कोई त्रुटि होने पर विद्यार्थी प्रधानाचार्य के माध्यम से ठीक करा सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

नामवली वेबसाइट पर अपलोड होने पर विद्यार्थियों को त्रुटि ठीक कराने के लिए विभाग के कार्यालय के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। जिला विद्यालय निरीक्षक धर्मेंद्र कुमार सक्सेना ने बताया कि शासन स्तर पर नौवीं व 11वीं की नामावली वेबसाइट पर अपलोड करने को लेकर विचार किया जा रहा है। नामावली अपलोड होने पर त्रुटियों को आसानी से ठीक कराया जा सकेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें