फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: छात्र-छात्राओं ने बनाई सुंदर रंगोली, दीपक सजाए

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो - 4
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। दीपावली के अवसर पर शनिवार को सेंट एंजेल्स पब्लिक स्कूल में रंगोली बनाओ और दीप सज्जा प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें छात्र-छात्राओं ने सुंदर रंगोली बनाकर और दीप सजाकर अपनी प्रतिभा दिखाई।
विज्ञापन

प्रतियोगिता का शुभारंभ स्कूल के प्रबंधक अजय गोयल ने सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप जलाकर किया। उन्होंने छात्र-छात्राओं को प्रदूषण मुक्त त्योहार मनाने और लोगों को जागरुक करने का आह्वान किया। इसके उपरांत छात्र-छात्राओं ने स्कूल में सुंदर रंगोली बनाई और आकर्षक दीप सजाए। प्रतियोगिता के उपरांत प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर हिमांशी, रितिका, अंतिम, बबलेश, राजीव, रितिका, हनुराज मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें