फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: स्कूलों में बच्चों की उपस्थिति बढ़ाने के लिए फिर चलेगा अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
-शिक्षा निदेशक ने दिए अभिभावकों को जागरूक करने के निर्देश
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। परिषदीय स्कूलों में बच्चों की उपस्थिति बढ़ाने के लिए फिर अभियान चलाया जाएगा। शिक्षा निदेशक ने विद्यालयों में बच्चों की उपस्थिति बढ़ाने के साथ शिक्षा का स्तर बेहतर करने के निर्देश दिए हैं। शासन स्तर से कराए गए सर्वे के आधार पर परिषदीय विद्यालयों में 60 प्रतिशत छात्रों की उपस्थिति दर्शाई गई है। इस पर शासन ने अधिकारियों को स्कूलों के निरीक्षण करने और शिक्षकों के माध्यम से अभिभावकों को बच्चों को स्कूल भेजने के लिए जागरुक करने के निर्देश दिए हैं। शिक्षक अभिभावकों से संपर्क कर उन्हें बच्चों को स्कूल भेजने के लिए जागरूक कर मार्च तक बच्चों की उपस्थिति 20 प्रतिशत तक अधिक बढ़ाने का प्रयास करेंगे। स्कूल शिक्षा के महानिदेशक विजय किरन आनंद ने अधिकारियों और शिक्षकों को बच्चों की कम उपस्थिति के मूल कारणों का विश्लेषण करने, शिक्षक एवं बच्चों के मध्य संबंध विकसित करने, विद्यालयों का निरीक्षण कर बच्चों की उपस्थिति पर विशेष ध्यान देने और अभिभावकों व ग्राम पंचायत के सदस्यों के साथ बैठक करने के अलावा घर-घर जागरूक अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं। बीएसए आकांक्षा रावत ने बताया कि बीईओ को अपने-अपने ब्लॉक के तीन गांवों में हर महीने शिक्षा चौपाल लगाकर लोगों को बच्चों को स्कूल भेजने के लिए जागरूक करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें