फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा में स्थान पाने वाले मेधावियों को सम्मानित किया

विज्ञापन
बड़ौत के जेपी पब्लिक स्कूल में मेधावियों को सम्मानित करते शिक्षक। - फोटो : BARAUT
विज्ञापन
भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा मेें बेहतर प्रदर्शन पर छात्र सम्मानित
विज्ञापन

बड़ौत। जेपी पब्लिक स्कूल में मंगलवार को सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा में स्थान पाने वाले मेधावियों को ट्रॉफी व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभांरभ स्कूल के डायरेक्टर गौरव शर्मा, निर्देशिका शरण शर्मा व अभिषेक शर्मा ने किया। गौरव ने बताया कि अखिल विश्व गायत्री परिवार शांति कुंज ने जनपद के 48 स्कूलों में भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा आयोजित करायी थी। जिसमें 7500 छात्रों ने प्रतिभाग किया था। प्रतियोगिता में तहसील स्तर पर छात्रों ने तृतीय स्थान प्राप्त कर जनपद मेें स्कूल का नाम रोशन किया। इसमें कक्षा सात से वैष्णवी व कक्षा छह से आर्यन शामिल हैं। स्कूल स्तर पर प्रथम व द्वितीय स्थान पर रहे छात्रों में तनुश्री, अनुष्का, आर्यन, रितिका, वैष्णवी, जिया तोमर, सिल्की पंवार, तानिया, आशीष, अर्जुन शामिल रहे। सभी मेधावियों को स्कूल की ओर से ट्राफी व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। संचालन सूरज ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें