फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: छात्राओं को कराया योगाभ्यास, फायदे भी बताए

विज्ञापन
विज्ञापन
-बावली के राजकीय कन्या इंटर कॉलेज में चल रहा योग और चरित्र निर्माण शिविर
विज्ञापन


फोटो संख्या 7
संवाद न्यूज एजेंसी

बड़ौत। राजकीय कन्या इंटर कॉलेज बावली में आर्य प्रतिनिधि सभा द्वारा आयोजित योग एवं चरित्र निर्माण शिविर का तीसरा दिन शनिवार को संपन्न हुआ। इस दौरान छात्राओं को योगासन के साथ-साथ आत्मरक्षा के लिए जूडो-कराटे का प्रशिक्षण भी दिया गया। शिविर का उद्देश्य छात्राओं को शारीरिक और मानसिक रूप से सशक्त बनाना, उन्हें संस्कारवान बनने के लिए प्रेरित करना है।
विज्ञापन


आर्य प्रतिनिधि सभा के जिला प्रधान राजेंद्र आर्य ने छात्राओं को संबोधित किया। उन्होंने प्रतिभाशाली बनने और आत्मरक्षा के लिए आत्मविश्वास के महत्व पर जोर दिया। राजेंद्र आर्य ने कहा कि उच्च विचार आत्मरक्षा के लिए आवश्यक हैं। उन्होंने छात्राओं से संस्कारवान बनकर दूसरों के लिए प्रेरणा स्रोत बनने का आह्वान किया। प्रशिक्षक मदनपाल सिंह राठी ने छात्राओं को जूडो-कराटे की बारीकियां सिखाईं। यह प्रशिक्षण छात्राओं को किसी भी आपात स्थिति में अपनी रक्षा करने में सक्षम बनाएगा। छात्राओं ने भ्रामरी, कपालभाति और अनुलोम विलोम जैसे विभिन्न योगासनों का अभ्यास किया। उन्हें योगासनों के फायदे बताए गए और रोजाना अभ्यास करने के लिए जागरूक किया गया। शिविर में जिला मंत्री तेजपाल आर्य, प्रधानाचार्य कविता चौधरी, विनोद कुमार, कोमल, श्वेता और निर्वाण सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें