संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत। नगर के जनता वैदिक कॉलेज की राष्ट्रीय सेवा योजना की द्वितीय इकाई के सात दिवसीय शिविर के तीसरे दिन मंगलवार को विद्यार्थियों ने महिला शिक्षा विषय पर नुक्कड़ नाटक कर शिक्षा को बढ़ावा देने का संदेश दिया।
कार्यक्रम अधिकारी सरिता के निर्देशन में विद्यार्थियों ने बाल विवाह, लैंगिक भेदभाव आदि सामाजिक कुरीतियों को दर्शाते हुए लोगों को जागरूक किया। नाटक के माध्यम से समझाया गया कि एक शिक्षित महिला पूरे परिवार और समाज को शिक्षित बनाती है। द्वितीय सत्र में महिला सशक्तिकरण विषय पर डॉ़ आकांख्या ने महिलाओं के अधिकार, आत्मनिर्भरता, शिक्षा, रोजगार पर विचार रखे। कहा कि महिला हर क्षेत्र में आज अपनी पहचान बना रही हैं और समाज को समानता एवं सम्मान की दिशा में आगे बढ़ाने की जिम्मेदारी भी निभा रही हैं।