बड़ौत। एसबीएम स्पेशल स्कूल एवं चौधरी चरण सिंह इंस्टीट्यूट ऑफ स्पेशल एजुकेशन छपरौली में बृहस्पतिवार को दीपावली महोत्सव कार्यक्रम में दिव्यांग छात्र-छात्राओं ने एक से बढ़कर एक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
कार्यक्रम का शुभारंभ जिला दिव्यांगजन एवं सशक्तिकरण अधिकारी तूलिका शर्मा व कॉलेज निदेशक डा़ संजीव आर्य ने संयुक्त रूप से मां सरस्वती की प्रतिमा के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलित कर किया। मुख्य अतिथियों ने कार्यक्रम की सराहना की और मेधावी बच्चों को सम्मानित कर उनका उत्साह वर्धन किया। संचालन स्पेशल स्कूल के प्रधानाचार्य गौरव प्रजापत ने किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में कीर्ति त्यागी, हरिप्रकाश पंवार, अजय कुमार चौधरी, पारुल चौधरी, मनोज जोशिया, हिमांशी तोमर, देव राणा का योगदान रहा। उधर, समर्थ स्पेशल स्कूल आजाद नगर गली नंबर 2 में भी दीपावली महोत्सव कार्यक्रम में बच्चों ने बेकार वस्तुओं से कलाकृतियां बनाकर सभी को आश्चर्य चकित कर दिया। मेधावियों को मीनाक्षी सिसोदिया, सत्येंद्र सिंह, रजनी, कृष्णा, गुड्डन, अर्चना ने सम्मानित किया।