फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गन्ना मूल्य वृद्धि न होने पर छात्रों ने सरकार का पुतला फूंका

विज्ञापन
बड़ौत के बिजरौल रोड़ पर केन्द्र व राज्य सरकार का पुतला फूकते युवा रालोद छात्र कार्यकर्ता। - फोटो : BARAUT
विज्ञापन
बड़ौत। पिछले तीन वर्षों से गन्ना मूल्य में कोई भी वृद्धि नहीं की गई है। सरकार के इस निर्णय से आक्रोशित रालोद के युवा छात्र कार्यकर्ताओं ने बिजरौल रोड़ पर केन्द्र व प्रदेश सरकार का पुतला फूंका।
विज्ञापन

युवा रालोद छात्र नेता अभिलाष तोमर व विकास मलिक एडवोकेट के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने कहा कि केन्द्र व प्रदेश सरकार ने पिछले तीन साल से गन्ना मूल्य नहीं बढ़ाया है। जबकि खेती की लागत बढ़ रही है। सरकार ने किसान विरोधी होने का सबूत दिया है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की चीनी मिल पर पिछले साल का करोड़ों रुपये बकाया है। इस साल का भी 300 करोड़ बकाया है। जिस कारण किसान भुखमरी के कगार पर पहुंच गया है। डीजल व पेट्रोल की कीमतें बढ़ रही हैं। पुतला जलाने वालों में अक्षय मलिक, निशांत तोमर, मनीष तोमर, कुणाल आर्य, सत्यम राणा, सागर तोमर, अमरदीप तोमर, रोहित तोमर, समीर खान, अर्पित मलिक आदि मुख्य रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें