खेकड़ा। होली चाइल्ड एकेडमी विद्यालय में गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर आयोजित कार्यक्रम में छात्र और छात्राओं ने देश भक्ति से ओत प्रोत रंगारंग मनमोहक कार्यक्रम प्रस्तुत कर दर्शकों को भाव विभोर किया।
होली चाइल्ड एकेडमी सीनियर सेकेंडरी विद्यालय में गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर देश भक्ति कार्यक्रमों का शुभारंभ प्रधानाचार्य प्रवीन कुमार ने दीप जलाकर किया। इसके बाद छात्रा कशिश धामा, तुषा ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत की। आरूषी, वरूण, समर्थ, तनु, सेमूल आदि ने मनमोहक ढंग से देश भक्ति गीत प्रस्तुत कर दर्शकों को भाव विभोर कर दिया। छात्रा तनिशा, ईशा, कशिश धामा, तानिया, मंजू, ईशू, प्राची आदि ने मनमोहक डांस प्रस्तुत कर दर्शकों की तालियां बटोरी। प्रधानाचार्य प्रवीन कुमार ने गणतंत्र दिवस पर प्रकाश डाला और छात्र - छात्राओं को परीक्षा में अच्छे अंक प्राप्त करने के गुर बताए। साथ ही छात्र - छात्राओं, शिक्षकों को गणतंत्र की बधाई दी। इसमें शीला, निधि, राजेश, सरताज अली, सचिन, शिल्पा ढाका, सुमित आदि मौजूद रहे।