जानकारी देतीं विद्यालय की शिक्षिका
- फोटो : अमर उजाला
छात्राओं की पढ़ाई पर संकट, कहां पढ़ेंगी
कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में बागपत व मेरठ जिले के नौ गांवों से बेटियां पढ़ाई करने के आती हैं। इनमें पुरामहादेव, मवीकलां, मवीखुर्द, बुढ़सैनी, मतानतनगर, कल्याणपुर और नंदपुरा आदि गांव की बेटियां हाईस्कूल तक पढ़ाई करती हैं। अब विद्यालय टूटने से छात्राओं की शिक्षा पर संकट आ खड़ा हुआ है और ऐसे में सवाल यह उठ रहा है कि अब बेटियां कहां पढ़ाई करेंगी। ऐसे में उनके भविष्य पर संकट खड़ा हो जाएगा। गांव के आसपास भी कोई दूसरा विद्यालय नहीं है। अब बेटियां व शिक्षक खुद ही विद्यालय को टूटने से बचाने के लिए आगे खड़ी हो गई हैं।
ढाई माह पहले वार्ता में दिया था पांच कमरे बनाने का आश्वासन
प्रधानाचार्य सुशील ने बताया कि ढाई माह पहले मंदिर समिति के पदाधिकारियों के साथ बैठक हुई थी। उस समय आश्वासन दिया गया था कि विद्यालय को तोड़ने से पहले पांच भवन बनाकर दिए जाएंगे ताकि छात्राओं की पढ़ाई बाधित न हो। अब भवन का निर्माण करे बिना ही विद्यालय को तोड़ा जा रहा है, जिससे सभी में रोष बना हुआ है।
पुरा महादेव मंदिर समिति के सचिव संजीव शर्मा ने कहा
मंदिर में जीर्णोद्धार का कार्य चल रहा है। मंदिर के हिस्से को तोड़ा जा रहा। जल्द ही विद्यालय निर्माण को लेकर लोगों की बैठक बुलाई जाएगी। बैठक में समस्या का समाधान निकाला जाएगा। -संजीव शर्मा, सचिव
बोले डीआईओएस राजीव कुमार यादव
पुरा महादेव मंदिर के कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के तोड़ने की जानकारी नहीं है। मामले की जानकारी लेकर समिति के पदाधिकारियों से वार्ता कर समाधान करवाया जाएगा।