खेकड़ा। गुरुकुल विद्यापीठ में वन महोत्सव के तहत छात्र-छात्राओं और शिक्षकों ने पौधे रोपे। शिक्षकों ने पौधरोपण के महत्व के बारे में जानकारी देते हुए छात्र-छात्राओं को पर्यावरण सुरक्षा की शपथ दिलाई।
कार्यक्रम का शुभारंभ पीएचसी की चिकित्सक डॉ. सुनीता ने किया। प्रबंधक मुकेश गुप्ता और प्रधानाचार्या प्रभा सिंघल ने छात्र-छात्राओं को पौधो का मानव जीवन में महत्व विषय पर जानकारी दी। स्कूल परिसर में फलदार, छायादार करीब 110 पौधे लगाए गए। नगर स्थित सीएचसी पर चिकित्सकों और स्वास्थ्य कर्मियों ने विभिन्न प्रजाति के छायादार करीब 80 पौधे लगाकर उनकी देखरेख करने का संकल्प लिया। इस दौरान सीएचसी अधीक्षक डॉ. मुकेश कुमार, डॉ. प्रियंका, डॉ. प्रगति, डॉ. रूपल अग्रवाल, डॉ. दीप्ति चौधरी, डॉ. आशीष, डॉ. तरुण, डॉ. गौरव, धर्मेंद्र सिंह, नीलम, पंकज कुमार, प्रदीप कुमार, अनिल आदि मौजूद रहे।