फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार छात्र की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। संतोषपुर गांव में ईंटों से लदे ट्रैक्टर-ट्राली की टक्कर से बाइक सवार छात्र की मौत हो गई। परिजनों ने आरोपी ट्रैक्टर चालक की गिरफ्तारी को लेकर कोतवाली में हंगामा भी किया। अग्रवाल मंडी टटीरी निवासी दीपांशु (18 वर्ष) पुत्र कृष्ण शर्मा 11वीं का छात्र था। बुधवार को वह बाइक से अपने मामा प्रदीप शर्मा की गौरीपुर मोड़ स्थित दुकान पर जा रहा था। संतोषपुर गांव में ईंटों से लदे ट्रैक्टर-ट्राली ने उसकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। दीपांशु की मौके पर ही मौत हो गई। आरोपी चालक मौके से फरार हो गया। परिजनों ने कोतवाली में आरोपी ट्रैक्टर चालक की गिरफ्तारी की मांग को लेकर हंगामा किया। इस दौरान ईंट भट्ठा संचालक भी कोतवाली पहुंच गए। दीपांशु अपने माता-पिता का इकलौता पुत्र था। उसके पिता सिक्योरिटी गार्ड हैं और मां दिव्यांग हैं। उसकी एक बहन भी है। घर की आर्थिक स्थिति काफी कमजोर है।
विज्ञापन

ट्राली के नीचे दबकर मजदूर की मौत
बालैनी। रोशनगढ़ गांव निवासी 30 वर्षीय राकेश पुत्र रामकिशन मेरठ-बागपत हाइवे पर स्थित सूरज ईंट भट्ठे पर मजदूरी करता था। बुधवार की सुबह वह ट्रैक्टर-ट्राली में ईंटें भर रहा था। अचानक अनियंत्रित होकर ईंटों से भरी ट्राली पलट गई। उसके नीचे राकेश दब गया। मौके पर मौजूद लोगों ने किसी तरह उसे बाहर निकाला और बालैनी के देव भूमि हॉस्पिटल ले गए। डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद से राकेश के परिवार में कोहराम मचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें