फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आठवीं की छात्रा का अपहरण, तनाव

Sun, 03 Apr 2016 12:11 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत के पुराना कस्बा की आठवीं की छात्रा का अपहरण का मामला सामने आया है। परिजनों ने कस्बे के ही विशेष समुदाय के दो युवकों पर अपहरण करने का आरोप लगाकर कोतवाली में प्रदर्शन कर छात्रा की बरामदगी और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। घटना को लेकर दोनो पक्षों में तनाव की स्थिति बनी है।
विज्ञापन

 बागपत के पुराना कस्बा निवासी 14 वर्षीय किशोरी, शहर के स्कूल में कक्षा आठ में पढ़ती है। सूत्रों के अनुसार वह शुक्रवार की रात में अपने परिवार के साथ सोई हुई थी। रात के समय वह घर से रहस्यमय ढंग से लापता हो गई। सुबह को जब परिवार के लोग उठे तो उन्हें छात्रा घर पर नहीं मिली। तलाश करने पर पता चला कि उसे विशेष समुदाय के दो युवक लेकर गए है। 
किशोरी के परिजनों ने आरोपी युवकों के परिजनों से उनके बारे में जानकारी की, लेकिन कोई संतोषजनक जबाव नहीं मिला। परिजनों ने उन्हें काफी जगह तलाश किया, लेकिन कहीं पता नहीं चला। घटना को लेकर छात्रा और आरोपी युवकों के परिजनों के बीच तनाव की स्थिति बनी है। शाम के समय परिजनों ने कोतवाली में प्रदर्शन कर छात्रा की बरामदगी और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। कोतवाली प्रभारी रनवीर सिंह यादव ने मामले की जानकारी होने से इंकार किया है। कहा कि यदि शिकायत आती है तो कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

आरोपी युवकों का आसाम भागने का इरादा बागपत। लोगों ने बताया छात्रा का अपहरण करने के एक आरोपी ने पड़ोस में रहने वाले असोम के युवक के पास फोन करके वहां के बारे में जानकारी ली है। वह युवक भी शाम को असोम जाने की तैयारी में था, लेकिन उससे पहले ही उसे पकड़ लिया। उसने इसका खुलासा कर दिया। 

जमीन विवाद में महिला का अपहरण
 बड़ौत। बावली गांव के पास कार में सवार तीन लोगों ने जमीन विवाद में बस से उतारकर महिला को अगवा किया। बस यात्रियों के शोर मचाने पर आरोपी मारपीट कर महिला को पशु पैठ के पास फेंक कर भाग गए। उसे निजी अस्पताल से मेरठ रेफर किया। देर रात तक मामले की रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई। घायल विमलेश पत्नी सुरेंद्र थाना भवन की रहने वाली है। उसका मायका सुन्हैड़ा गांव में है।

विमलेश की सुन्हैड़ा गांव में अपने भाइयों के साथ तीन बीघा जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। शनिवार को दोपहर के समय वह थाना भवन से बस में सवार होकर गांव सुन्हैड़ा आ रहा थी, तो बावली गांव के नजदीक  कार में सवार तीन लोगों ने उसे बस से उतारकर अगवा किया। बस में सवार लोगों के शोर मचाने पर कार में सवार युवक मारपीट कर उसे पशु पैठ के पास फेंक कर भाग गए। लोगों ने घायल महिला को निजी अस्पताल में भर्ती कराया । वहां के चिकित्सकों ने उसे मेरठ रेफर किया।  शनिवार को देर तक इस मामले में रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई। कोतवाली वीके सिंह ने कहा ऐसी सूचना मिली थी, लेकिन अभी तक इस मामले में कोई रिपोर्ट दर्ज कराने नहीं आया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें