फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हत्या में दस साल की सजा

Sat, 02 Apr 2016 12:23 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत के बड़ौत थाना क्षेत्र के एक गांव में साढ़े पांच साल पूर्व 16 वर्षीय किशोरी की रेप के प्रयास के दौरान मुंह दबाने से हुई मौत के मामले में कोर्ट ने शुक्रवार को आरोपी कृष्णा को गैर इरादतन हत्या का दोषी मानते हुए दस साल के कारावास की सजा सुनाई तथा पांच हजार रुपये अर्थदंड लगाया है। 
विज्ञापन
  जिला शासकीय अधिवक्ता सुनील पंवार ने बताया कि किशोरी के पिता द्वारा दिए गए शिकायत पत्र में बताया गया था कि 16 अगस्त 2010 को वह अपने घर से मजदूरी पर गया था। जब वह घर लौटा तो उसे अपने घर से गांव के ही दो लड़के भागते हुए दिखाई दिए थे। मकान में अंदर जाने पर उसे उसकी बेटी बेहोशी की हालत में मिली थी। उसे चिकित्सक के पास ले जाया गया।
    जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया था। उसने आरोप लगाया था कि आरोपियों ने रेप के प्रयास के दौरान उसकी बेटी का मुंह दबाया। जिससे उसकी जान चली गई। कोर्ट के आदेश पर आरोपी कृष्णा व उसके नाबालिग भाई के खिलाफ बड़ौत थाना पर रेप के प्रयास, गैर इरादतन हत्या की धारा में रिपोर्ट दर्ज हुई थी। पुलिस ने न्यायालय में आरोप पत्र दाखिल कर दिया था। आरोपी कृष्णा के खिलाफ फास्ट ट्रैक कोर्ट (प्रथम) में मामला चल रहा था।
विज्ञापन

    जबकि उसके नाबालिग भाई के खिलाफ मामला किशोर न्यायालय में विचाराधीन है। अधिवक्ता सुनील पंवार का कहना है कि कोर्ट में किशोरी के पिता समेत आठ लोगों ने गवाही दी। एडीजे फास्ट ट्रैक कोर्ट (प्रथम) डाक्टर मनु कालिया ने साक्ष्य के आधार पर आरोपी कृष्णा को किशोरी की गैर इरादतन हत्या करने का दोषी मानते हुए दस साल के कारावास की सजा सुनाई तथा पांच हजार रुपये अर्थदंड लगाया है। 
 अपहृत छात्रा की बरामदगी के लिए एसपी दफ्तर पर प्रदर्शन
बागपत। छात्रा के अपहरण के मामले में परिजनों ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए शुक्रवार को एसपी दफ्तर पर प्रदर्शन किया।    सरूरपुर गांव से 12वीं में पढ़ने वाली छात्रा किताब लेने के लिए 27 मार्च को बड़ौत गई थी। उसके बाद घर नहीं लौटी। इंतजार करने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू कर दी थी। बाद में उन्हें पता चला था कि उसका अपहरण किया गया है। इस घटना को मुजफ्फरनगर के एक रिश्तेदार ने अंजाम दिया है। परिजनों ने घटना की कोतवाली पर रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने अपहृत छात्रा को अभी तक बरामद नहीं किया है। शुक्रवार को परिजनों ने एसपी दफ्तर पर पहुंचकर कहा कि पुलिस मामले को गंभीरता से नहीं ले रही है। पुलिस ने अभी तक छात्रा को बरामद करना तो दूर उसका सुराग भी नहीं लगा पाई है। उन्होंने एसपी की गैर मौजूदगी में बागपत सीओ से छात्रा की बरामदगी की मांग की है।  सीओ कर्मवीर सिंह का कहना है कि छात्रा की बरामदगी के हर संभव प्रयास किए जा रहे है। जल्द ही उसे बरामद कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें