फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छेड़छाड़ का विरोध करने पर संघर्ष  

Mon, 30 Jan 2017 12:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
Fight
विज्ञापन
बागपत के बड़ौत में दिल्ली-सहारनपुर हाईवे मार्ग पर बावली गांव के पास कार सवार पांच-छह युवकों ने युवती से छेड़छाड़ कर दी। विरोध करने पर कार सवार युवकों ने बाइक सवार की जमकर पिटाई की। शोरशराबा सुनकर वहां से एकत्र हुई भीड़ के साथ भी कार सवार युवकों ने मारपीट की, जिससे हाईवे मार्ग अवरुद्ध हो गया। पुलिस को देख कार में सवार युवक भाग निकले। संघर्ष में कई लोग घायल हो गए।  
विज्ञापन

रमाला थाना क्षेत्र के एक गांव का युवक बाइक से अपनी बहन को लेकर किसी कार्य के लिए बड़ौत आ रहा था। बावली गांव के नजदीक कार सवार पांच-छह युवकों ने ओवरटेक कर बाइक रोक ली और छेड़छाड़ शुरू कर दी। इसका विरोध बाइक सवार युवक ने किया तो उसकी जमकर पिटाई की। शोर सुनकर वहां से गुजर रहे लोगों ने इसका विरोध किया, तो कार में सवार युवकों ने उनके साथ भी मारपीट शुरू कर दी और धारदार हथियारों से हमला बोल दिया। इससे वहां हाईवे मार्ग अवरुद्ध हो गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस को देख कार सवार युवक भाग निकले। इस मामले में कईं लोगों को चोटें भी आई है। इस संबंध में कोतवाली प्रभारी मुकेश कुमार ने कहा कि घटना  के संबंध में सूचना मिली है। पीड़ित पक्ष की ओर से अभी तक कोई तहरीर नहीं मिली है। उन्होंने कहा कि शिकायत मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। छेड़छाड़ की घटनाओं पर लगाम लगाने के लिए कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने कहा कि पुलिस गश्त तेज की जाएगी।  
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें