फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हड़ताल हुई खत्म, मलकपुर मिल चालू

Mon, 01 Feb 2016 01:23 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बड़ौत
विज्ञापन
विज्ञापन
 मलकपुर शुगर मिल में कर्मचारियों की चल रही हड़ताल तीसरे दिन समाप्त हो गई। मिल अधिकारियों ने कर्मचारियों की सभी मांगों को लिखित स्वीकार कर लिया है।
विज्ञापन


रविवार की शाम इस मिल के अध्याशी आरके शर्मा, गन्ना प्रबंधक मुकेश मलिक, कॉमर्शियल मैनेजर विजय जैन व कर्मचारी यूनियन के अध्यक्ष अनंगपाल, बलराम, हरिमोहन, अनिल, उपेंद्र, सुनील, रविंद्र के बीच वार्ता चली। वार्ता में मिल कर्मचारियों ने मांग रखी कि कर्मचारियों का वेतन एवं सुविधा शुगर वेज बोर्ड के अनुसार मिलनी चाहिए।

 इंसेंटिव कंपनी ग्रेड में कार्यरत सभी कर्मचारियों को इंसेंटिव मिलना चाहिए। सभी अस्थायी कर्मचारियों को नियमित किया जाए। सीजनल कर्मचारियों को रिटनिंग ऑफ सीजन समस्त सेलरी का 60 प्रतिशत दिया जाए। सभी कर्मचारियों का प्रमोशन वरिष्ठता के आधार पर की जाए।
विज्ञापन


एक घंटे तक वार्ता होने के बाद मिल अधिकारियों ने कर्मचारियों की सभी मांगों को लिखित रूप में मान लिया है। इस पर कर्मचारियों ने देर शाम हड़ताल समाप्त कर दी और कम पर लौट आए कर्मचारी यूनियन के अध्यक्ष अनंगपाल ने कहा कि कर्मचारियों की एकजुटता के चलते यह जीत हुई है।

रविवार की शाम हड़ताल समाप्त होने पर मिल में तौल चालू कर दी गई है। मिल अध्याशी आरके शर्मा ने बताया कि कर्मचारियों की सभी मांगों को मान लिया गया है। उधर, एसडीएम यशवर्धन श्रीवास्तव भी मलकपुर चीनी पहुंचकर अधिकारियों से बातचीत की।
विज्ञापन


मिल में लगी भीड़
बड़ौत। मलकपुर चीनी मिल में कर्मचारियों की हड़ताल समाप्त होते ही गन्ना तौलने के लिए गन्ने से भरी ट्रैक्टर-ट्रालियों व बोगियों की भारी भीड़ लग गई। मिल चलने की खबर किसानों को लगते ही किसान अपने ट्रैक्टर-ट्रालियां लेकर मिल की ओर दौड़ पड़े। किसानों का कहना था कि तीन दिन से मिल बंद होने के कारण उनका गन्ना सूख रहा था।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें